Faridabad’s Shiv College Students Tops State’s B. Ed. Results
शिव कॉलेज की छात्रा रही यूनिर्सिटी में टाप
टॉप टेन में से नौ शिव कॉलेज की ही छात्राएं
महर्षि दयानंद यूनिर्सिटी रोहतक द्वारा घोषित बीएड परीक्षा परिणाम में तिगांव स्थित शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा पिंकी ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही टॉप टेन में भी कॉलेज की छात्राओं ने नौ स्थानों पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है।
कालेज के चेयरमैन विनोद नागर और प्रिंसीपल डा. जयमाला यादव ने दावा किया कि छात्रा पिंकी ने बीएड परीक्षा के घोषित परिणाम में ८२.२० फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप स्थान हासिल किया है। जबकि टॉप टेन लिस्ट में भी कालेज की ही छात्राओं का दबदबा रहा है। छात्रा लीशा मल्होत्रा ने ८०.६ फीसदी अंक लेकर यूनिर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रा भारती ने ८०. ४ फीसदी अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। रितु ने ८०.१ फीसदी अंक लेकर यूनिर्सिटी में पांचा, छात्रा खुशबू, योगिता चौधरी और डोली सा़ढी ने ८० फीसदी अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। इसी कालेज की छात्रा भावना ने ७९.७० फीसदी अंक प्राप्त कर सातवा, बिन्दू ने ७९.५० फीसदी अंक लेकर आठवा, धुरिका ने ७९.२० फीसदी अंक लेकर नौवा और नेहा श्यौकंद ने ७९.१० फीसदी अंक प्राप्त कर यूनिर्सिटी में दसवा स्थान हासिल किया। कालेज के चेयरमैन विनोद नागर ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर कालेज की प्रिंसीपल डा. जयमाला यादव और समस्त टीचिंग स्टाफ को बधाई दी है। परीक्षा परिणाम आने पर कालेज में ढोल बजाते हुए खुशियां मनाई और मिठाई बांटी गईं।
Latest Faridabad News brought to you first by FaridabadMetro.com


















