भजन ने माफ कर दी लाल की नादानी
चंडीगढ़.21,nov,09. करीब 11 महीने 20 दिनों की बेदखली के बाद हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की भजन लाल परिवार में वापसी हो गई है। बीते साल इन्हीं दिनों में जब चंद्रमोहन ने चांद मोहम्मद बन फिजा से निकाह किया तो भजन लाल ने 8 दिसंबर 2008 को चंद्रमोहन को परिवार और जायदाद से बेदखल कर दिया था।
चंद्रमोहन की घर वापसी के बारे में जब भजन लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन को फिर से परिवार का सदस्य मान लिया गया है क्योंकि उन्होंने जो गलती की थी, उसे सुधार लिया है। चंद्रमोहन ने पहले बिश्नोई धर्म छोड़ कर इस्लाम धर्म अपना लिया था इसलिए उन्हें परिवार से बेदखल करना पड़ा। अब उनकी परिवार में पूरी हिस्सेदारी है। अभी परिवार में वापसी है पार्टी में नहीं। उन्हें कहां रहना है, यह वे खुद तय करेंगे।
via भजन ने माफ कर दी लाल की नादानी.













