Young Journalists Lose Cricket Match To Escorts Fortis In Faridabad
एस्कार्टस फोर्टीस की टीम विजयी
फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में एस्कार्टस फोर्टीस की टीम विजयी रही। वीजेता टीम के खिलाडियों को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव संजय जिंदल ने पुरस्कृत किया। जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि उनका शारीरिक, मानसिक एंव बौद्घिक विकास हो सके। रविवार को खेले यंग क्रिकेट क्लब फोर्टिस एस्कार्टस अस्पताल की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के समापन समारोह में संजय जिंदल बतौर मुख्यअतिथि ने उक्त विचार व्यक्त किए।
यंग जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम को 36 रन से पराजित करने वाली फोर्टिस अस्पताल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 181 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में यंग क्रिकेट क्लब की टीम 8 विकेट पर 156 रन बना पाई। वीजेता टीम के खिलाडी अजय शर्मा को र्सावाधिक 89 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में संजय जिंदल के साथ अशोक जिंदल, श्यामलाल शर्मा, असरफी, मनोज, नरेश मल्होत्रा, संजय शर्मा, उपस्थित थे
Latest Faridabad News brought to you first by FaridabadMetro.com

















