छूट गया 85 वर्ष का साथ
23,nov,o9.बड़ोल ,अपने जन्मदिन पर जिस शतायु जोड़े से तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा ने कुछ वर्ष पहले आशीर्वाद प्राप्त किया हो उस शतायु जोड़े की एक कड़ी रविवार को टूट गई। दलाईलामा द्वारा आशीर्वाद लेने के बाद से करीब 107 वर्षीय प्यारा सिंह व 103 वर्षीय हंसा देवी का शतायु जोड़ा पूरी दुनिया में मीडिया के माध्यम से मशहूर हो गया था। चाहे वेलेंटाइन-डे हो या करवाचौथ, यह जोड़ा हर बार मीडिया के साथ-साथ आम जनमानस से भी जुड़ गया था, लेकिन रविवार सुबह हंसा देवी का निधन हो गया। यह जोड़ा पूरी दुनिया में सबसे अधिक आयु के दंपति में से एक था। इसके चलते इस जोड़े का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज करवाने का प्रयास शुरू हुआ था। यह प्रयास सफल हो पाता कि इससे पहले ही हंसा देवी का निधन हो गया। 23 मई, 1924 को शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी में शामिल प्यारा सिंह का जन्म, 1902 के आसपास होशियारपुर तहसील के कोट पटियाला गांव में हुआ था, जबकि हंसा देवी का जन्म 1906 के आसपास ऊना जिले के टकोली गांव में हुआ था। 1924 में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधा। प्यारा सिंह 1930 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में भर्ती हो गए थे।
via Jagran - Yahoo! India - News.













