दुष्कर्म करने वाला रिमांड पर
समालखा ,23,nov,09,चाकू दिखाकर बलात्कार करने के आरोपी राहुल निवासी माडल टाउन को रविवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी युवक को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मालूम हो कि बाग वाला मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि राहुल ने चाकू दिखाकर उसकी नाबालिग लड़की सपना से ढाई साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी लड़की के परिजनों को मारने की धमकी देकर किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताने की बात कहता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया था।
via Jagran - Yahoo! India - News.












