राज से करूंगा मराठी में बहस : आजमी
मुंबई।।23,nov,09. मराठी में शपथ नहीं लेने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में एमएनएस के हमले का सामना करने वाले समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आजमी अगले साल टीवी पर एक डिबेट में राज ठाकरे का मराठी में सामना कर सकते हैं।
आजमी ने मराठी सीखने के लिए एक टीचर रखा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पांच साल पहले भी मराठी सीखने के लिए एक टीचर रखा था। लेकिन उस वक्त मैं संसद सदस्य था और मराठी की जरूरत नहीं थी।’
via राज से करूंगा मराठी में बहस : आजमी-मुंबई-अन्य शहर-Navbharat Times.












