विदेशियों को अपहरण कर गाजियाबाद लाया था इलियास
23,nov,09.कुख्यात आतंकी इलियास कश्मीरी के गाजियाबाद से भी पुराने संबंध रहे हैं। दरअसल वर्ष 1994 में हरकत-उल-अंसार, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लाम व हरकत-उल-मुजाहिदीन नामक आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले इलियास ने अपने साथी उमर शेख के साथ मिलकर भारत भ्रमण पर आए दो ब्रिटिश नागरिकों को अगवा कर उन्हें गाजियाबाद के मसूरी इलाके में बंधक बनाकर रखा था।
इन ब्रिटिश नागरिकों बेला नुस व उसके साथी को इलियास कश्मीर से अपहरण करके यहां लाया था। जबकि कुछ अन्य लोगों को सहारनपुर जिले में एक आम के बाग में बंधक बनाकर रखा गया था। गाजियाबाद में आतंकी होने की खबर लगने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर साहिबाबाद धु्रव लाल यादव ने मसूरी के एक मकान में दबिश देकर ब्रिटिश नागरिक को सकुशल मुक्त करा लिया था। जबकि उमर शेख नामक आतंकी पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में घायल हुआ था। उसके कंधे में गोली लगी थी। इसी मुठभेड़ के दौरान इलियास पुलिस की आंखों में धूल झोंककर यहां से भाग जाने में सफल रहा था।
via Jagran - Yahoo! India - News.













