Amritsar Celebrates Christmas गुरू नगरी में क्रिसमस की धूम
Amritsar, Thursday, December 24, 2009: गुरू नगरी में क्रिसमस की धूम
अमृतसर ;गुरु नगरी में क्रिसमस की धूम है। शहर में हर ओर सांताक्लाज का खुमार चढ़ा हुआ है। ईसाई भाईचारे की ओर से क्रिसमस पर्व के मौके पर बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सेक्रेड हार्ट स्कूल के चर्च से शुरू होकर सेंट फ्रांसिस स्कूल के चर्च में संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव करमजीत सिंह रिंटू ने पिंक प्लाजा चौक में साथियों के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। रिंटू ने फादर रौबी व फादर कुरीकोस को फूलों के गुलदस्ते भेंट करके प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन की बधाई दी। करमजीत रिंटू ने समूह भाईचारे को क्रिसमस के पवित्र व मुबारक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन उस समय हुआ जब समाज में बड़ी अराजकता का बोलबाला था। प्रभु यीशु मसीह की चलाई हुई इलाज व शिक्षा की लड़ी को आगे करते हुए वर्तमान ईसाई समुदाय ने बड़े अस्पताल, स्कूल, कालेजों व यूनिवर्सिटियों के रूप में आगे भेजा है। यह सभी संस्थाएं नाममात्र फीस लेकर बड़े शहरों से लेकर छोटे गांव में उच्च स्तरीय शिक्षा देकर लोगों व समाज की सेवा कर रही हैं। इस अवसर पर फादर नियामत. फादर टीजे, फ्रांसिस भंट्टी, बोबी, बाबू विक्की, बाबू राजू, दमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह लहरी, रंजीत सिंह राणा, बलजीत सिंह, नरिंदर सिंह, हरदीप शेरगिल, डा. प्रेम, गगनदीप, सरवन गिल, योगराज, अशोक कुमार, चरणजीत सिंह, रोहित खोखर व सतपाल सोखी आदि मौजूद थे।













