Faridabad, Thursday, December 31, 2009: आखिर आज हम लोग चंद घंटों बाद साल दो हजार नौ को बाय बाय कह देंगे और जश्न मनायेंगें दो हजार दस का पर जाते जाते इस साल इस शहर का कुछ लेखा जोखा हम समझ सकते हैं | इस साल इस जिले में जो हीरो बनकर उभरे हैं उनमे महेंद्र प्रताप सिंह , पंडित शिव चरण शर्मा ,शारदा राठौर ,जलेब खान ,आनंद कौशिक, सुभाष चौधरी, किसन पाल गूजर जैसे राजनीतिज्ञ और श्वेता चौधरी ने जहां खेलों से शहर का नाम रोशन किया वहीँ नितिन जैन और तन्वी अग्रवाल ने शिक्षा जैसे क्षेत्र में शहर की इज्जत पर चार चाँद लगाया |
जहां तक सपने टूटने वालों की बात है उनमे पलवल के करण दलाल .भाजापा नेता राम चन्द्र बैंदा और भाजपा से हजका में गए चन्द्र भाटिया ,पुराने कांग्रेसी नेता और हरियाणा के भूतपूर्व मिनिस्टर एसी चौधरी ,नागेन्द्र भडाना .जैसे दिग्गज आते हैं चौधरी शाहब को जहां एक निर्दलीय विधायक ने धूल चटाया तो करण दलाल को चौटाला की पार्टी के सुभाष चौधरी ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया | शिव चरण शर्मा ने जहां विकाश के कारण मंत्री पद को झोली में डाल लिया तो महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया वैसे कुछ सच कडवे भी होते हैं और यह कड़वा सच यह है की आज फरीदाबाद में महेंद्र प्रताप से जादा मझा हुआ राजनीतिज्ञ और होशियार ,पढ़ा लिखा नेता फरीदाबाद में शायद ही कोई हो यह सच कुछ लोगों को बुरा लग सकता है पर सच तो सच है और यही कारण है की हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने उनकी काबिलियत देख कर कई महत्वपूर्ण विभाग उनकी झोली में डाल दिया अब इसका फायदा महेंद्र प्रताप कहाँ तक उठाते हैं फरीदाबाद को कहाँ तक ले जाते हैं कहाँ तक शहर की बदहाली दूर कर पाते है यह तो दो हजार दस तक इस जिले की जनता को पता चल जाएगा | जिले से चार मिनिस्टर हैं अगर अब इस जिले की कायाकल्प ना हो सकी तो शायद ही कभी हो | कुछ भी हो शहर को विकाश की जरूरत है और शहर के इन सपनो को यही साहबान पूरे कर सकते हैं देखना है दो हजार दस में ये राजनीतिग्य इस शहर के लिए क्या करते हैं |
This entry was posted
on Thursday, December 31st, 2009 at 8:51 pm and is filed under Faridabad, Featured.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can leave a response, or trackback from your own site.
Rattan Rohilla comments Sehrawat Sahab Ka koi jawab nahi. Faridabad ka bhala chahne wale sare logo ko rajnatik aur personal baton se uper uthkar sehrawat sahab ka sath ... »