I Am Not Afraid Of My Detractors: Asaram Bapu In Faridabad
Faridabad, Thursday, December 31, 2009:
शहर के दशहरा मैदान में चल रहे बापू आसाराम के प्रबचन में आज बापू जी ने कहा की पिछले कुछ महीनों से मेरे खिलाफ दुष्प्रचार चल रहा है की बापू जी ने ऐसा किया वैसा किया पर मेरे भक्त ही जानते हैं के मैं कैसा हूँ | उन्होंने कहा की जब से लोग मेरे खिलाफ कुप्रचार कर रहे हैं तब से मेरे भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | उन्होंने कहा की मैं दुष्प्रचार से नहीं डरता डरे ओ जो गुनाहगार हो बेगुनाह कभी नहीं डरता उन्होंने अपने बारे में एक कहानी भी लोगों को सुनाई की एक औरत किसी अखबार में उनकी पिक्चर देखा जिसमे लिखा था की बापू जी गुनाहगार हैं ओ औरत तुरंत बापू जी के पास गयी सुर बोली की बापू जी आपके बारे में गलत लिखा गया है मैं आपको कुछ नहीं होने दूंगी मै तुम्हारे साथ हूँ || इस तरह की कई और कहानियों से उन्होंने फरीदाबाद की जनता को अवगत कराया की वे बेक्दूर हैं और उनसे ईर्ष्या रखे वाले उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं | उनका प्रबचन सुन रहे लगभग २ लाख लोग उनकी हर एक बात बड़े ध्यान से सुन रहे हैं | पूरे पांडाल में कहीं पैर रखने की भी जगह नहीं है पांडाल से बाहर भी हाजारों लोग खड़े होकर बैठकर उनका प्रबचन सुन रहे हैं | फरीदाबाद की भीड़ देखकर बापू जी भी खुशी से गदगद हैं अपनी हर बात पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं | फरीदाबाद की जनता का भक्ति भाव देखना हो तो आज यहाँ से दशहरा मैदान में देखने को मिल सकता है यहाँ की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है की शायद ही दशहरा के दिन इस तरह की भीड़ होती होगी |




















