Faridabad Will Have Road Safety Week From January 1 - 7
Faridabad, Thursday, December 31, 2009: एक से सात जनवरी, 2010 तक जिला प्रशासन द्वारा 21वे सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों में जागरूकता लाने के उद्घेश्य से प्रशासन द्वारा शिक्षा, पुलिस, आर.टी.ए., लोक निर्माण विभाग, सड़क यातायात एंव टांसपोर्ट एंव राजमार्ग (सड़क सुरक्षा), मंत्रालय, भारत सरकार, अन्य विभागों के अधिकारियों सहित सामाजिक व स्वेच्छिक संगठनों के सहयोग से लोगों को यातायात के नियमों के बारें में अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन के माध्यम से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यदि डाईविग सुरक्षित है तो जीवन सुरक्षित है के तहत सुचारू रूप से सुरक्षा गतिधियों के तहत स्कूलों, कालेजों के छात्र-छात्राओं के द्वारा यातायात के नियमों का सही पालन करने तथा सुरक्षा से ड्राईविग करने के लिए सेमिनारों, भाषण, लेखन प्रतियोगिताओं के अलावा रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा।













