टोल प्लाजा निजी हाथों में देने की प्रक्रिया अटकी
Faridabad 08 jan 2010.दिल्ली-आगरा हाइवे पर पड़ने वाले मथुरा टोल प्लाजा को निजी कंपनियों को दिए जाने का मामला फिलहाल कुछ समय के लिए टल गया है। अथॉरिटी ने इसके लिए टेंडर की तारीख को टाल दिया है। बोली लगाने की अंतिम तारीख 18 जनवरी थी। नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इन टोल प्लाजा पर तैनात पूर्व सैनिकों को कुछ राहत मिली है। अथॉरिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस टेंडर की पूर्व निर्धारित तिथि को फिलहाल अगली सूचना तक टाल दिया गया है। नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) के टोल प्लाजाओं पर बिगड़ती व्यवस्थाओं और राजस्व को बढ़ाने के लिए इन टोल प्लाजाओं को तीन साल के लिए निजी कंपनियों को देने का निर्णय लिया गया है।
via टोल प्लाजा निजी हाथों में देने की प्रक्रिया अटकी -फरीदाबाद-ग्रेटर दिल्ली-Navbharat Times.













