Rajiv Gandhi Asian Kabaddi Championship Inaugurated At Mewla Maharajpur, Faridabad
Faridabad, Friday, January 08, 2010: फरीदाबाद के मेवला महराज पुर के सरकारी स्कूल में आयोजित चार देशों की राजीव गांधी एशियन कबड्डी चैम्पियन शिप का आज फरीदाबाद के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने उदघाटन किया | इस अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग हरयाणवी डांस प्रस्तुत कर जिलाधिकारी सहित सभी मेहमानों का मन मोह लिया | जिलाधिकारी महोदय ने सभी देशों के कबड्डी कप्तानों और खिलाड़ियों को भारतीय कैप पहनाकर उनका स्वागत किया और फरीदाबाद पधारने पर उनका शुक्रिया अदा किया | कबड्डी फेडरेशन के सचिव बी यस चपराना ने जिलाधिकारी महोदय को पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया | आज का पहला मुकाबला नेपाल और श्री लंका की महिला टीमों का है जो शुरू हो चुका है कुछ ही मिनट में रजल्ट आ जाएगा |

















