Rotary Club And Amway Provide Ambulance To Tau Devi Lal Old Age Home At Faridabad

Faridabad, Friday, January 08, 2010: फरीदाबाद: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड-टाऊन तथा एमवे के संयुक्त तत्वधान में आज एक कार्यक्रम आयोजित कर ताऊ देवी लाल वृद्ध आश्रम को एक एबुलैंस दान में दी गई। इस मौके पर रोटरी क्लब मिड टाऊन के प्रधान रोटेरियन पीजेएस सरना ने बताया कि वृद्धों को अस्पताल लाने ले जाने के लिए तथा अन्य उनके आवागमन के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर पी.जे. सरना ने एबुलेंस की चाबी वृद्धों को सौंपी। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर रोटेरियन जेपी मल्होत्रा, रोटेरियन सतीश गोंसाई, रोटेरियन जी.पी. एस चौपड़ा, रोटेरियन सुनील गुप्ता तथा रोटेरियन सुरेश चंद्र के अलावा एमवे फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद थे। श्री सरना ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक कार्यो में बढ़कर हिस्सा लिया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर कैंप आदि भी आयोजित किए जाते हैं। उन्हांने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में भी रोटरी क्लब पूर्ण सहयोग देता है।












