Student Faints On Getting Slapped By School’s Non Teaching Staff At Sanjay Colony, Faridabad
Faridabad, Friday, January 08, 2010: Faridabad is fast becoming a city that is leading in education with a long list of schools and colleges providing world class knowledge and skills. At the same time there are schools that are hell bent on taking Faridabad to the Middle Ages; old-fashioned and unenlightened. A few months ago a young school student was made to take off her clothes in a Faridabad school and now, last Tuesday, a young student was slapped so hard by school’s non teaching staff that she fainted right then and there. Read on..
छात्रा ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया बदसलूकी का आरोप फरीदाबाद। संजय कालोनी स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के प्रबंधक पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में छात्रा के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। शाम को उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। जानकारी के मुताबिक संजय कालोनी में रहनेवाली कोमल (बदला हुआ नाम) इसी कालोनी में स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक स्कूल में 12वी कक्षा में प़ढती है। हर रोज की तरह मंगलवार को भी वह स्कूल गई हुई थी। दोपहर करीब एक बजे कोमल के परिजनों को सूचना मिली कि स्कूल में उसकी तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद कोमल के परिजन तुरंत स्कूल पहुंच गए। लड़की के परिजनों का कहना है कि कोमल वहां बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। किसी तरह प्रयास कर लड़की को होश में लाया गया। होश में आने के बाद कोमल ने अपने परिजनों को बताया कि स्कूल के प्रबंधक द्वारा उसके साथ अभद्र व्यहार और मारपीट की गई है। यह पता चलते ही लड़की के परिवार वाले भड़क उठे। उन्होंने तुरंत स्कूल में हंगामा मचा दिया। बताया गया है कि परिजनों को हंगामा करते देख स्कूल का प्रबंधक वहां से फरार हो गया। शाम को काम से लौटने के बाद लड़की के पिता ने आसपास के लोगों के साथ संजय कालोनी पुलिस चौकी में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ शिकायत कर दी। लड़की परिजनों ने मामला दर्ज करने की बात को लेकर शौर मचाना शुरू कर दिया। तभी पुलिस ने दूसरे पक्ष स्कूल के प्रबंधक को भी चौकी में बुला लिया। प्रबंधक कहना है कि उन्होंने कोई बदसलूकी नहीं की। प़ढाई को लेकर लड़की को सिर्फ एक थप्पड़ मारा गया था।













