किडनी सरगना की प्रोपर्टी रिलीज
अंबाला शहर,09 feb 2010. वर्षो बाद आखिरकार किडनी सरगना डा. अमित को प्रापर्टी सीज मामले में राहत मिल गई। सोमवार को सीबीआई के विशेष जज एएस नारंग ने सीबीआई अधिकारियों को सरगना डा. अमित की सील संपत्तियों को रिलीज करने के निर्देश दिए है। यहां कोर्ट में उनके वकील अमित गुप्ता ने हाल ही में सुप्रीमकोर्ट द्वारा दिए फैसले का आधार बनाया था। फिलहाल दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने प्रापर्टी रिलीज करने के आदेश जारी कर दिए।
गौरतलब है कि दो वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किडनी रैकेट का भंडाफोड़ होने पर सीबीआई ने सरगना डाक्टर अमित के गुड़गांव स्थित नर्सिग होम के साथ-साथ अन्य कई संपत्तियां सील कर दी थी।
via Jagran - Yahoo! India - News.













