घरवालों ने बताया, 6 महीने से डिप्रेशन में था उत्सव
वाराणसी ।। 09 feb 2010.चंडीगढ़ में रुचिका छेड़छाड़ मामले में दोषी, हरियाणा के पूर्व डीजीपी एस. पी. एस. राठौर पर सोमवार को अदालत परिसर में हमला करने वाले 29 वर्षीय युवक उत्सव शर्मा के घरवालों के अनुसार वह पिछले लगभग छह माह से अवसाद (डिप्रेशन) में था और उसका इलाज भी चल रहा था।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टडीज में मनोरोग विभाग की प्रफेसर उत्सव की मां इंदिरा शर्मा ने बताया कि, ‘पिछले लगभग छह माह से उत्सव मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहा था और इसके लिए उसका इलाज भी चल रहा था।’
via घरवालों ने बताया, 6 महीने से डिप्रेशन में था उत्सव-उत्तर-भारत-Navbharat Times.














