Faridabad’s Escorts Management And Workers Union Reach A 3 Year Agreement
Faridabad, Wednesday, February 10, 2010: फरीदाबाद। एस्काटर्स कर्मचारी संघ एंव प्रबंधन के वेतनमान को लेकर तीन वर्षों के लिए समझौता हो गया है। नियमित कर्मचारियों के वेतनमान में 6500 रूपये तक की बढोतरी की गई है। श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। एस्काटर्स के सभी प्लांटों, ईसीईएल व एस्काटर्स यूनियन के बीच सामूहिक समझौता श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किया गया। समझौते के तहत पहले साल 3900 तथा दूसरे व तीसरे साल तेरह तेरह सौ रूपये की वेतन वृद्धि की जाएगी। यूनियन के प्रधान एसडी त्यागी ने बताया कि कर्मचारियों को मिलने वाला मंहगाई भत्ता भी अढाई फीसदी से बढाकर तीन फीसदी कर दिया गया है। समझौते के तहत कंपनी में काम करने के दौरान मरने वाले के आश्रितों को मिलने वाला मुआवजा चार लाख से बढाकर पांच लाख रूपये कर दिया गया है। अनुबंध के तहत नियमित कर्मचारियों को बतौर एरियर छह हजार रूपये का भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त श्रमायुक्त डीएन कौशिक, वाइस प्रसीडेंट कारपारेट आरके चिलाना, पीपी दासगुप्ता, शैलेंदर अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, आदि भी मौजूद थे।

















