आईपीएल के टेंडर रद्द
मुंबई. March7, 2010: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने दो नई फ्रैंचाइजी के निकाले गए टेंडर का रद्द कर दिया है। यह टेंडर नई फ्रैंचाइजी ख्ारीदने के लिए इश्यू किया गया था। इस टेंडर की शुरु से ही आलोचना हो रही थी। इसमें एक अरब डॉलर नेट वर्थ की शर्त रखी गई थी। अब इस श्ार्त को ख्ात्म कर दिया गया है और नया टेंडर 9 मार्च को जारी किया जाएगा। जबकि दोनों फ्रैंचाइजी की घोषणा विधिवत 21 मार्च को की जाएगी।
ट्वेंटी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने बताया कि काउंसिल ने टेंडर दस्तावेज की शर्त 11.4 को लागू करके टेंडर को रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक जो भी बोलियां लगाई गईं थीं, उन्हें बिना खोले ही लौटा दिया गया।
मोदी ने कहा कि अब नया टेंडर 9 मार्च को जारी किया जाएगा। जिनकी बोलियां 21 मार्च तक जमा की जा सकती है
via आईपीएल के टेंडर रद्द.













