सलाखों में कैद मायावी बाबा
अम्बाला सिटी.10 march 2010. काले ईलम के बेताज बादशाह बाबा मुस्कान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगी की शिकायतों के बाद ढोंगी बाबाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान की वजह से बाबा मुस्कान खान उत्तरप्रदेश भाग गया था। बाबा मुस्कान खान से पहले पुलिस आधा दर्जन ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
अकेले महेशनगर पुलिस ने बाबा मुस्कान के खिलाफ ठगी के दो मामले दर्ज किए हुए हैं। उस पर काले ईलम व तांत्रिक विद्या के जरिए गृहकलेश, मुठकरनी जैसी समस्याओं का इलाज करने की एवज में कीमती सोना ठगने का आरोप है।
सोने की बरामदगी के लिए अब पुलिस आरोपी को उत्तरप्रदेश ले जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस की मानें तो तमाम ढोंगी बाबा सिटी व कैंट में एकजुटता से ठगी का गोरखधंधा चलाते थे। अपने जाल में फंसे लोगों से ये बाबा बेहद ही चतुराई से सोना व चांदी के गहने ठग लेते थे।
via सलाखों में कैद मायावी बाबा.













