सौर ऊर्जा से चलेंगी फैक्ट्री
फरीदाबाद.10 march 2010.
बिजली किल्लत की समस्या से जूझ रहे उद्योग जगत, मॉल्स, अस्पताल, होटल, नर्सिग होम व अन्य बड़े संस्थानों को अब इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली की खपत वाले सभी बड़े संस्थानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बिजली के विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की एक योजना तैयार की गई है।
इस योजना के तहत लगाए गए प्लांट के बाद कम से कम 20 साल तक बिजली की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा। राहत भरी बात तो यह है कि इससे न केवल उद्योगपतियों व अन्य संचालकों को भरपूर बिजली मिलेगी, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और इस प्लांट पर बस एक बार की लागत आएगी।
सरकार की तरफ से इस प्लांट के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। आज कई बड़े देश व शहरों में बिजली की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है और बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। पर उस हिसाब से बिजली पैदा नहीं की जा रही है। इसके कारण आए दिन लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
via सौर ऊर्जा से चलेंगी फैक्ट्री.














