स्ट्रेचर पर लेटकर दुल्हन ने लिए फेरे
रेवाड़ी. अस्पताल में बिस्तर पर दुल्हन लेटी है। हाथों पर मेहंदी रची है मगर दाएं हाथ में सीरिंज भी लगी है। खून दिया जा रहा है। दूल्हा उसके बाएं हाथ की उंगली में अंगूठी पहना रहा है। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई जा रही हैं। सोमवार रात शहर के एक अस्पताल में ऐसी ही एक शादी हुई।
इस पर भी क्लिक करें… * बेंच पर लेटकर दे रही आठवीं बोर्ड की परीक्षा
सोमवार दोपहर तक गांव मोहदीनपुर निवासी धनीराम की बेटी ममता दुल्हन के लिबास में जिंदगी-मौत से जूझ रही थी। उसकी सोमवार को गांव जखाला के वीरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह के साथ शादी तय थी। दोनों तरफ से शादी की जोरदार तैयारियां चल रही थीं। अल सुबह अचानक नसें फूलने से ममता के पेट में दर्द हुआ।
via स्ट्रेचर पर लेटकर दुल्हन ने लिए फेरे.














