Six Power Units Go Kaput Electricity In Short Supply In Faridabad

Faridabad Wednesday 10 March 2010. शहर में एक बार फिर बिजली समस्या की गंभीर हालत हो गयी है | मंगलवार को फरीदाबाद थर्मल प्लांट की एक यूनिट सहित पानीपत, यमुनानगर, खेदड़ पावर प्लांट की छह यूनिट ठप पड़ गई। इसके चलते बिजली व्यवस्था बुरी तरह गड़बड़ा गई। जिले में बिजली का आपूर्ति ग्राफ लुढ़ककर निचले स्तर पर पहुंच गया। लोगों का कहना है कि अब बिजली की ये स्थिति है तो गर्मियों में क्या हालात होंगे। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही फरीदाबाद सर्कल की बिजली डिमांड १क्क् लाख से बढ़कर ११५ लाख यूनिट पर पहुंच गई है।
इसके विपरीत बिजली विभाग का आपूर्ति ग्राफ बढ़ने की बजाय लुढ़कता जा रहा है। वर्तमान में यह ग्राफ ८क् लाख यूनिट पर अटका है। यानी इस समय मांग और आपूर्ति में करीब ३५ लाख यूनिट का बड़ा अंतर चल रहा है। इस आंकड़े को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जिले में बिजली की क्या स्थिति चल रही है।













