CC TV Cameras Will Begin In B.K Hospital Faridabad

Faridabad Thursday 11 March 2010. अब मस्ती आसान नहीं होगी बीके अस्पताल के स्टाप की न ही अपने काम से जी चुरा सकेंगें और सरकारी अस्पताल में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए अब बीके में भी क्लोज सर्किट टीवी कैमरा (सीसीटीवी) लगाए जाएंगे। इन कैमरों को लगाए जाने का एक उद्देश्य यह है कि इससे नकारा कर्मचारी और शरारती तत्वों की कारगुजारियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। यह कैमरा बीके के चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखेगा। सीसीटीवी कैमरे बीके की नई बिल्डिंग में लगाए जाने हैं। अधिकारी इन्हें लगाने के लिए पूरा प्रारूप तैयार कर रहे हैं।













