Sector 55 Residents Have To Resort To Hunger Strike In Front Of Mini Secretariat In Faridabad
Faridabad Thursday 11 March 2010. एक तरफ पूरा देश १००वा महिला दिवस मना रहा दूसरी तरफ फरीदाबाद की इन महिलाओं को देखो छोटी सी परेशानी पर कई महीनों से तंग फरीदाबाद सेक्टर-55 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आज भी कई महिलायें व् पुरुष अनिश्चित कालीन भूंख हड़ताल पर बैठे हैं कल मौके पर पहुंचे नगराधीश ने उन्हें दो दिन में सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया पर वहाँ से निवासियों को अच्छी तरह पता है कि लोग धरना प्रदर्शन के समय क्या बोलते हैं और बाद में क्या करते हैं लोगों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। ज्ञात रहे कि सेक्टर-55 में सीवर, पानी, सड़कें सफाई आदि की समस्याओं को लेकर सेक्टर-55 वासी कई बार अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं और धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। पिछले दिनों सेक्टरवासियों ने सोहना रोड पर जाम लगाया था। एसडीएम ने समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। एसडीएम ने इसके लिए हुडा प्रशासक को पत्र भी लिखा था, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इस पर थक हारकर आठ मार्च को सेक्टर के लोगों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन दिया और आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बुधवार को सेक्टर वासियों ने पहले पूरे सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड में पदयात्रा निकाली। उसके बाद जिला उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपायुक्त की अनुपस्थिति में मौके पर पहुंचे नगराधीश सतपाल सिंह को उन्होंने मांगपत्र सौंपा। सिंह ने उन्हें दो दिन में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करने को कहा, मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने। लघु सचिवालय के बाहर हवन यज्ञ कर पांच महिलाएं लीना गुप्ता, प्रोमिला शर्मा, अंगूरी देवी, रविता गुप्ता, ज्ञानवती अनशन पर बैठी हैं |सेक्टर-55 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन ने उनसे दो दिन का समय मांगा था, मगर उन्होंने सात दिन का समय दिया है।















