जोधपुर के पूर्व युवराज शिवराजसिंह की गायत्री से सगाई
जोधपुर.12 march 2010, जोधपुर राजघराने के पूर्व युवराज शिवराज सिंह की बुधवार को सगाई हो गई। उत्तरांचल के असकोट रियासत की राजकुमारी गायत्री कुमारी से सादे समारोह में सगाई का दस्तूर किया गया।
असकोट की राजकुमारी गायत्री कम्प्यूटर ग्राफिक्स एवं एनिमेशन की पढ़ाई कर रही हैं। इस मौके पर शिवराज की दादी राजमाता कृष्णाकुमारी, पिता गजसिंह, मां हेमलता राजे, बहन शिवरंजनी और बुआ सांसद चन्द्रेश कुमारी व शैलेश कुमारी, असकोट राजघराने के भानूराजसिंह पाल एवं उनकी पत्नी नीलम कुमारी भी मौजूद थे। शिवराजसिंह सात साल पहले जयपुर में पोलो खेलते घोड़े से गिरने पर गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।
via जोधपुर के पूर्व युवराज शिवराजसिंह की गायत्री से सगाई.













