निगम भूमि पर बना अवैध टैक्सी स्टैंड
फरीदाबाद. 12 march 2010,नगर निगम की शह के कारण उसकी ही जमीन पर कहीं अवैध निर्माण हो रहे हैं तो कहीं अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं। इन सबसे शहर के लोगों को परेशानी तो हो रही है, लेकिन निगम को नहीं। यही कारण है रेलवे रोड स्थित नगर निगम की नर्सरी के सामने तीन टैक्सी स्टैंड अवैध रूप से चल रहे हैं।
हैरत की बात यह है कि यहीं नगर निगम की नर्सरी है। उसमें निगम के मुलाजिम काम करते हैं। इन मुलाजिमों के अलावा निगम के अधिकारियों को अवैध टैक्सी स्टैंडों के बारे में पता है, लेकिन इनके खिलाफ निगम कार्रवाई करने की हिमाकत नहीं जुटा पा रहा है।
निगम भले ही मौन है, लेकिन जहां ये टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं वहां के रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कत से उन्होंने अब अपना मुंह खोलना शुरू कर दिया है। यहां के निवासी यशपाल छाबड़ा, गुरचरण सिंह पाराशर, जगदीश, फकीरचंद आदि ने नगर निगम के आयुक्त महताब सिंह, पुलिस कमिश्नर पीके अग्रवाल और एनएच-पांच के थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की है।
via निगम भूमि पर बना अवैध टैक्सी स्टैंड.













