बेवफाई में रोड़ा बनने पर की थी पत्नी की हत्या
ग्रेटर नोएडा 12 march 2010. तीन दिन पहले दादरी के मेवातियान मुहल्ले में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। बुधवार देर रात पति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि पति ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में पति समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
दादरी डीएसपी राहुल कुमार के अनुसार दादरी की नई आबादी के मेवातियान मुहल्ला निवासी जानू उर्फ जान मोहम्मद के एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसकी पत्नी अफरोज इसका विरोध करती थी और यही उसकी मौत का कारण बना।
via बेवफाई में रोड़ा बनने पर की थी पत्नी की हत्या -नोएडा-ग्रेटर दिल्ली-Navbharat Times.













