13.5 हजार में बेच दी बेटी
लुधियाना. 12 march 2010.एक आटोरिक्शा चालक ने अपनी नवजात बेटी को 13,500 रुपए में संतानहीन दंपती को बेच दिया। रिक्शाचालक अपने घर में पांचवीं संतान नहीं चाहता था इसलिए उसने यह कदम उठाया। शहर के इस्लामगंज निवासी रिक्शाचालक सोनू की पत्नी बेबी ने 24-25 फरवरी की दरमियानी रात को एक बेटी को जन्म दिया था।
इस दंपती के पहले से ही चार बेटे हैं और एक बेटी उन्होंने गोद ले रखी है। डिलीवरी के दो दिन बाद सोनू बच्ची को बीमार बताकर डॉक्टर को दिखाने के बहाने घर से ले गया। लेकिन लौटने पर उसके साथ बच्ची नहीं थी। बेबी के पूछने वह टालमटोल करने लगा। शक होने पर बेबी ने पुलिस से शिकायत की।
जांच के बाद पुलिस ने बच्ची को गुरुवार सुबह अमृतसर से बरामद कर लिया। मामले में सोनू के रिक्शाचालक दोस्त परमजीत गब्बर और एक महिला दर्शना रानी को गिरफ्तार किया गया है जबकि सोनू फरार है।
via 13.5 हजार में बेच दी बेटी.













