Faridabad’s Lions Clubs Vision Is To Provide Free Medical Treatment To Every Eye Patient
Faridabad Friday 12 March 2010.तीन जनवरी से आरम्भ हुए लायन विजन सेंटर में अब तक ५०४ मरीजों के आँखों की जांच की जा चुकी है जबकि ४० मरीजों के आँखों का सफल आपरेशन कर उनको नई जिन्दगी दी गयी | बीते रविवार को लायन विजन में कई मरीजों की जाँच की गयी और १० को आपरेशन के लिए चुना गया जिनका २३ मार्च को दिल्ली लायन हास्पिटल में आपरेशन करवाया जाएगा | यहाँ सिर्फ २० रूपये में जांच व् २०० रूपये में आपरेशन किया जाता है | संस्था के चीफ प्रोजेक्ट आफीसर आर के चिल्लाना ने जानकारी देते हुए बताया की संस्था गरीब व् असहाय की हर ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है |















