Sector 55 Residents Have To Resort To Hunger Strike 3rd Day In Front Of Mini Secretariat In Faridabad
Faridabad Friday 12 March 2010. सेक्टर 55 निवासियों का अपनी जन समस्याओं को लेकर आज तीसरे दिन भी लघु सचिवालय के सामने भूंख हड़ताल पर बैठे हैं लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हड़ताल जारी रहेगी |
आरडब्लयूए के महासचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पूरे सेक्टर में सीवरेज लाइन बंद पड़ी हुई है, जिससे पानी सड़कों पर बहता रहता है और यहां बीमारियां फैल रही हैं। कई इलाकें ऐसे हैं जहां पर सीवर लाइन ही नहीं है। इसके अलावा पीने के पानी की लाइन जगह-जगह से टूटी हुई हैं, जिसके कारण सीवर का गंदा पानी पीने के पाइप के माध्यम से घरों में आ जाता है।
सड़कों की हालत वर्षो से जर्जर पड़ी हुई है। कई जगह सड़कों पर गड्डे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के मौसम में इन गड्डों में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप था कि यह सभी समस्याएं पिदले दस सालों से हैं, लेकिन अधिकारियों ने इनकी तरफ अभी तक ध्यान नहीं दिया।अब उनको मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा है। कई बच्चे भी इस हड़ताल में शामिल हैं जिनमे चार साल की काजू सहगल व आठ साल का ऋषभ गुप्ता भी हैं साथ में सरस्वती देवी, रोहिणी दुबे, भगवती देवी, रीता सक्सेना, अंकुर सहगल के साथ बैठ गए। इनका कहना है कि वो सात दिन तक इसी तरह से भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे और इसके बाद आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

















